Subject वाक्य (Sentence) का वह भाग होता है जिसके विषय में हम कुछ कहते हैं; जैसे- For example: Ravi bought a book. (रवि ने एक पुस्तक खरीदी।) John is reading a book. उपर्युक्त वाक्यों में, "John" और "Ravi" Subjects हैं, क्योंकि वे खरीदने और पढ़ने की क्रिया कर रहे हैं। Subject को छोड़कर वाक्य का शेष भाग Predicate होता है। QUALIFIER & DETERMINER Qualifier (क्वालिफायर) का अर्थ है- विशेषता प्रकट करने वाले शब्द। जबकि Determiner (डिटरमिनर) का अर्थ है- निश्चित करने वाले शब्द। Determiner के प्रयोग में निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग होता है- a, an, the, some, any, much, several, few, little, each, every, all, both, either, neither, no, half, my, our, your, his, her, its, their, this, that, these, those, two, second (and other numbers). अर्थात Determiners में निम्नलिखित सम्मिलित होते हैं - 1. Articles; जैसे- A, an, the. 2. Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण); जैसे- This, that, these, those. 3. Possessive Adjectives (सम्बन्धवाचक विशेषण); जैसे- My, ou...